फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jp Nadda Coronation will be overshadowed on PM Modi program, this is the reason

पीएम मोदी के कार्यक्रम पर भारी पड़ेगी नड्डा की ताजपोशी, ये है वजह

Sun, 19 Jan 2020 10:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
jp Nadda Coronation will be overshadowed on PM Modi program, this is the reason
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर जेपी नड्डा की ताजपोशी भारी पड़ती दिख रही है। 20 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अधिकांश मंत्री दिल्ली जा रहे हैं। 20 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कुछ दिन पहले तक मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का सूबे के किसी न किसी ग्रीष्मकालीन स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर कार्यक्रम देखने की योजना थी लेकिन इसी दिन नड्डा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर होने वाली ताजपोशी के चलते सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम धरे रह गए हैं।

विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री सहित कोई भी मंत्री स्कूलों में मौजूद नहीं रहेगा। उधर, पीएम मोदी से संवाद करने को हिमाचल से दस विद्यार्थियों का दल शनिवार को हिमाचल से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों का तनाव दूर करने को 20 जनवरी को पीएम मोदी टिप्स देंगे। ‘परीक्षा पर चर्चा’ का ग्रीष्मकालीन स्कूलों में लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम दिखाने के लिए विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर नहीं ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूलों में ही टीवी-रेडियो और इंटरनेट का इंतजाम किया जाएगा। सर्दियों की छुट्टियां मना रहे शीतकालीन स्कूलों के विद्यार्थियों को भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दिखाने के लिए शिक्षकों के माध्यम से बच्चों से संपर्क किया जा रहा है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की स्कूलों में ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों का हुआ है चयन

केंद्रीय विद्यालय मंडी के जमा एक कक्षा के छात्र दक्ष, तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा कांगड़ा की दसवीं की रितिका, डीएवी एसजेवीएन स्कूल दत्त नगर शिमला की जमा दो की वंशिका शर्मा, डीएवी अंबोटा ऊना के नौवीं के तुषार ठाकुर, लोरेटो कान्वेेंट ताराहॉल शिमला की जमा एक की प्रियाल शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की दसवीं की दृष्टि चौहान, डीएवी पालमपुर जिला कांगड़ा के जमा दो कक्षा के शिवांश सरोच, आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट कांगड़ा के दसवीं के आयुष भगरोटा, एमसीएम डीएवी पब्लिक स्कूल बागनी कांगड़ा की दसवीं की अंकिता शर्मा और सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल कसौली सोलन की जमा दो कक्षा की तृप्तास का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed