{"_id":"55fc5c0bee4b9b7c05b0c33b702ae17c","slug":"jp-nadda-at-nainadevi-temple-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग मां नयनादेवी के दरबार पहुंचे नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग मां नयनादेवी के दरबार पहुंचे नड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)
Updated Sat, 25 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने शनिवार सुबह उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अराधना की। मंदिर के प्राचीन हवनकुंड में हवन के साथ ही उन्होंने वहां पर कन्या पूजन भी किया।
विज्ञापन
इस पूजा में उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा भी शरीक हुई। पूजा के पश्चात एसडीएम सदर एमएल मेहता व मंदिर अधिकारी मदन लाल शर्मा ने जेपी नड्डा को माता की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। नड्डा शुक्रवार रात ही नयनादेवी में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
रात्रि ठहराव के पश्चात भौर होते ही उन्होंने मां नयनादेवी का रुख किया। लगभग सात बजे में नयनादेवी के मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी वर्ग ने उन्हें विधिवत रूप से पूजा करवाई। पूजा के बाद नड्डा ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि बिलासपुर के दयोली गांव को प्रशासनिक अधिकारियों के सर्वेक्षण के बाद ही गोद लिया गया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में बिलासपुर के विधायक ने क्या कहा वह उनके ध्यान में नहीं है। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को भरपूर मदद मिल रही है। प्रदेश को विकासात्मक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रेलवे बजट में इस वर्ष 300 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। साथ ही पहले ही वर्ष में प्रमुख प्रदेशों में एम्स हिमाचल को मिला है।