{"_id":"947b67b41c36b40e4b027956c2fb44ad","slug":"jp-nadda-and-anurag-thakur-may-get-berth-in-pm-modi-cabinet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने जेपी नड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 09 Nov 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश भाजपा में जल्द ही एक और ध्रुव का उदय होने जा रहा है। शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल के बाद अब प्रदेश की राजनीति में जेपी नड्डा ध्रुव की शुरुआत होगी। इसका श्रीगणेश केंद्र सरकार में नड्डा के कैबिनेट मंत्री बनने के साथ ही शुरू हो जाएगा। डेढ़ दशक से अधिक समय से हिमाचल भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का एकछत्र राज है।
विज्ञापन
धूमल के इशारे पर ही प्रदेश स्तर पर भाजपा में किसी तरह का फेरबदल होता है। सूबे की भाजपा राजनीति में 1998 से पहले तक शांता कुमार सबसे सशक्त हुआ करते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रभारी बनने के बाद से राज्य में धूमल युग की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर आज तक प्रदेश भाजपा में प्रेम कुमार धूमल की ही पकड़ मानी जाती है।
विज्ञापन
अब उसी नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के जेपी नड्डा बेहद करीबी हो गए हैं। उनके नजदीकी रिश्ते न केवल मोदी से बल्कि संघ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी हैं। इसी का नतीजा रहा कि केंद्र में भाजपा के सरकार बनने के बाद नड्डा का कद दिन दूना और राज चौगुना की गति से बढ़ा है।
विज्ञापन
अब वे केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। उनके मंत्री बनते ही प्रदेश के राजनीतिक समीकरण पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अब तक प्रदेश भाजपा में जो खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे, उनके रिश्ते नड्डा से मधुर हो सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा में एक नए ध्रुव की शुरुआत हो जाएगी।