फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jodha akbar ravi bhatia have offer to act in a indonesian movie.

थ्रिलर मूवी में एक्शन करेंगे अब जोधा-अकबर के सलीम

Mon, 21 Dec 2015 09:59 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
jodha akbar ravi bhatia have offer to act in a indonesian movie.

छोटे परदे के जोधा-अकबर सीरियल में सलीम की भूमिका से पहचान पाने वाले रवि भाटिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए हैं। हिमाचल के मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र से संबंध रखने वाले रवि भाटिया को इंडोनेशियन फिल्म में मुख्य किरदार ऑफर हुआ है। भाटिया ने फिल्म साइन कर ली है।

विज्ञापन


वर्तमान में रवि भाटिया एक इंडोनेशियन सीरीज में लीड रोल कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने पर रवि भाटिया तथा परिजन गदगद हैं। इंडोनेशियन थ्रिलर मूवी में हिमाचल के रवि भाटिया एक्शन दिखाएंगे। एक्शन के लिए विशेष तौर पर चाइना से एक्शन डॉयरेक्टर आएंगे।

विज्ञापन

एक्शन से भरी होगी इंडोनेशियन थ्रिलर मूवी

jodha akbar ravi bhatia have offer to act in a indonesian movie.

यह डॉयरेक्टर जैकी चेन की कई फिल्मों में बतौर एक्शन डॉयरेक्टर काम कर चुके हैं। इंडोनेशियन सीरीज में बेहतरीन अदाकारी के चलते पहले रवि भाटिया को रशिया के मॉस्को के एक टीवी शो का ऑफर मिल चुका है। अब इंडोनेशियन फिल्म में अभिनय के लिए बड़ा ऑफर मिला है। जिस पर सहमति जताते हुए रवि भाटिया ने करार कर लिया है।

जनवरी 2016 से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इंडोनेशियन सीरीज की शूटिंग भी जारी रहेगी। अमर उजाला से बातचीत करते हुए रवि भाटिया ने बताया कि इंडोनेशियन फिल्म का ऑफर मिला है। फिल्म साइन कर ली गई है, जल्द शूटिंग भी होगी। उन्होंने बताया कि इंडोनेशियन थ्रिलर मूवी एक्शन से भरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed