फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in Women and Child Development Department Himachal Pradesh

महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी का मौका, 95 पदों पर भर्ती

Sun, 31 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 31 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Women and Child Development Department Himachal Pradesh

महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका है। राज्य मुख्यालय शिमला सहित आठ जिलों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के सुदृढ़ीकरण में राज्य सरकार जुट गई है। इसके तहत बाल सुरक्षा सोसायटी में 95 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग 84 पद आउटसोर्सिंग के आधार पर भरेगा। प्रदेश बाल सुरक्षा सोसायटी शिमला में दो प्रोग्राम ऑफिसर, एक अकाउंट ऑफिसर और एक प्रोग्राम असिस्टेंट की भर्ती की जाएगी। इन पदों के अलावा आठ जिलों बिलासपुर, हमीरपुर,
विज्ञापन


किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, सोलन, सिरमौर, ऊना में आठ प्रोटेक्शन ऑफिसर इंस्टीट्यूटशनल केयर, आठ प्रोटेक्शन ऑफिसर नॉन इंस्टीट्यूटशनल, आठ लीगल ऑफिसर, आठ अकाउंटेंट, आठ काउंसलर, आठ सोशल वर्कर, आठ डाटा एनालिस्ट, आठ डाटा एंट्री ऑपरेटर और 16 आउटरिच वर्करों के पद भी भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन करने की अंतिम तारीख

Jobs in Women and Child Development Department Himachal Pradesh

आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से यह पद भरे जाएंगे। विभाग ने इन पदों को भरने के लिए आउटसोर्स एजेंसियों से 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। टेंडर 12 अगस्त को खोले जाएंगे। विभाग ने हिमाचल सरकार से सेवानिवृत्त अफसरों को भी अनुबंध आधार पर एक साल के लिए नौकरी पर रखने का फैसला लिया है।

राज्य मुख्यालय शिमला में एक पद प्रोग्राम मैनेजर और दस जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना में एक-एक पद जिला बाल सुरक्षा अधिकारी का भरा जाएगा। इन पदों के लिए भी विभाग के शिमला स्थित कार्यालय में 11 अगस्त सुबह 11 बजे तक आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.wcd-hp.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed