{"_id":"889a88799ad43376522327feb0aa88dd","slug":"jobs-in-hrtc-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं पास को मिल रही है नौकरी, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं पास को मिल रही है नौकरी, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 28 Jul 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं पास युवाओं के पास नौकरी का मौका है। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी पीस मील आधार पर मोटर मैकेनिक, ब्लैक स्मिथ, टायर मैन व अन्य ट्रेडों के पद भरने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि आवेदन प्रपत्र क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मंडी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा निगम की वैबसाइट www.hrtc.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई हैं। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रशिक्षण उतीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
आरएम ने बताया कि आवेदन पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी के कार्यालय में सात अगस्त तक जमा करवाए जा सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए साक्षात्कार 11, 12 तथा 13 अगस्त को निगम के क्षेत्रीय कार्यालय मंडी में लिया जाएगा।