फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in himachal, HPPSC 191 recruitment in Himachal.

युवाओं के लिए अच्छी खबर, निकली बंपर सरकारी नौकरियां

Wed, 07 Sep 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Sep 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
Jobs in himachal, HPPSC 191 recruitment in Himachal.

हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग विभिन्न श्रेणियों के लिए 191 पदों को भरने जा रहा है। इसके अलावा बिजली बोर्ड में 3000 पद भरने की भी सरकार ने घोषणा कर दी है। पहले बात लोक सेवा आयोग की करते हैं।

विज्ञापन


इसके तहत राज्य आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेद अधिकारियों के 118 पदों को भरा जाएगा। इनमें 68 पद बैकलॉग के भरे जाएंगे। सहायक जिला न्यायवादी के 27 पदों को भरा जाएगा। इनमें 8 पद बैकलॉग के होंगे।
विज्ञापन


ऊर्जा विभाग में सहायक अभियंता अथवा डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल के 25 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य श्रेणी के 15 पदों को भरा जा रहा है। योजना विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारियों के चार पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना विभाग में ही अनुसंधान अधिकारी के एक और नगर नियोजन विभाग में प्लानिंग ऑफिसर के एक पद को भरा जाएगा। 26 सितंबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस बारे में अधिक जानकारी www.hp.gov.in/hppsc पर ली जा सकती है। इसी वेबसाइट पर ही ऑनलाइन भर्ती भी की जा सकेगी।

बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 3000 पद

Jobs in himachal, HPPSC 191 recruitment in Himachal.

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में फील्ड स्टाफ के 3000 पदों को जल्द भरा जाएगा। इनकी नियुक्तियां जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों में की जाएगी। सीएम वीरभद्र सिंह मंगलवार को राज्य सचिवालय शिमला में हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों की कई समस्याओं पर भी चर्चा की। सीएम ने जनजातीय क्षेत्रों में लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक में केवल कल्याण एवं विकास से जुड़े नीतिगत मामलों को प्रस्तुत करने को कहा।

सीएम ने कहा कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए वर्ष 2016-17 के  लिए योजना के तहत 696 करोड़ रुपये और गैर योजना के तहत 610 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed