फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, apply now.

10वीं, 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन

Mon, 06 Apr 2015 10:55 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, apply now.

नौकरी करना चाहते हैं तो अब देर न करें। सरकारी विभागों के साथ साथ प्राइवेट कंपनी में बंपर भर्ती हो रही है। तुरंत इन पदों के लिए आवेदन कीजिए। हिमाचल युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऊना में एक नामी कंपनी विभिन्न श्रेणियों के 165 पदों पर भर्ती करेगी।

विज्ञापन


इसमें कुशल ग्रिड कास्टिंग ऑपरेटर के 15 पद, कुशल पेस्टिंग ऑपरेटर, असेंबली बर्नर, इलैक्ट्रीशियन, फिटर तथा अर्द्धकुशल प्लेट मैन्युफैक्चरिंग के दस-दस पद, जबकि अकुशल के 100 पद शामिल हैं। यह जानकारी जिला ऊना रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे ल्युमिनस पावर टेक्नालॉजिस प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-एक गांव रामपुर गगरेट (ऊना) में लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज साथ लाना न भूलें

jobs in himachal, apply now.

उन्होंने बताया कि कुशल ग्रिड कॉस्टिंग ऑपरेटर, पेस्टिंग ऑपरेटर, असेंबली बर्नर, इलैक्ट्रीशियन तथा फिटर पदों के लिए योग्यता आईटीआई पास एवं कार्य का अनुभव एवं अर्द्धकुशल प्लेट मैन्युफैक्चरिंग के लिए आईटीआई पास होना चाहिए।

अकुशल के लिए अभ्यर्थी 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। इन पदों के लिए वेतन योग्यता एवं अनुभव के अनुसार दिया जाएगा। चयनित युवाओं को सेफ्टी शूज, वर्दी तथा ट्रांसपोर्ट सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक मूल दस्तावेज तथा इनकी एक-एक छाया प्रति, दो फोटो तथा बायोडाटा सहित आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंचें। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का दैनिक एवं यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

124 अटेंडेंट, टैक्निशियन पदों पर भर्ती

jobs in himachal, apply now.

वहीं, SAIL (Steel Authority Of India Limited) में भी 124 अटेंडेंट, टेक्निशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आपको 27 अप्रैल से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इसके लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदनकर्ता 10वीं पास हो या फिर आईटीआई से डिप्लोमा हासिल किया हो। भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद साक्षात्कार लिए जाएंगे।

सामान्य श्रेणी उम्मीदवारों को 150 रुपए आवेदन फीस जबकि आरक्षित वर्ग को 50 रुपए फीस देनी होगी। उम्मीदवार http://sailcareers.com वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed