नए साल में खुला नौकरियों का पिटारा, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 91 होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। राज्य गृह रक्षा विभाग की दूसरी वाहिनी में नई कंपनी तैयार की जाएगी। इस कंपनी का मुख्यालय शिमला के चौपाल में होगा। गृह रक्षकों के पदों को मंजूरी की यह फाइल वित्त विभाग को भेजी गई है।
इस पर मंजूरी मिलने के बाद तुरंत ही भर्ती की जाएगी। ऐसे में युवाओं के लिए मौका है कि वे अभी से इस भर्ती के लिए तैयारी करें। विभाग का कहना है कि जल्द ही इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
राज्य में वर्तमान में गृह रक्षकों की कुल 12 बटालियनें हैं। इनमें 99 कंपनियां या स्वतंत्र प्लाटूनें हैं। गृह रक्षकों की शिमला स्थित दूसरी वाहिनी में एक और कंपनी को जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद इनकी संख्या 100 हो जाएगी। राज्य गृह सचिव मनीष गर्ग ने कहा है कि वित्त विभाग से जैसे ही स्वीकृति मिल जाती है, भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
स्कूल में नौकरी का मौका
वहीं नए साल में कई स्कूलों में भी शिक्षक पदों पर भर्ती का मौका मिलने जा रहा है। जिला कुल्लू के गुशैणी मिडिल स्कूल नाहीं में रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार छह जनवरी को लिए जाएंगे। एसएमसी अध्यापक लोभू राम और प्रिंसिपल जगदीश शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार की तिथि छह जनवरी रखी गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
वहीं, ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसोली में भाषा अध्यापक पद के लिए साक्षात्कार 12 जनवरी को एसडीएम कार्यालय ऊना में होंगे। अभ्यर्थी दस्तावेजों सहित 12 जनवरी को 10 बजे एसडीएम कार्यालय ऊना पहुंचे।
कांगड़ा के नूरपुर में राजकीय उच्च पाठशाला रिन्ना में एसएमसी के माध्यम से पीरियड आधार पर हिंदी विषय के अध्यापक पद के लिए दो जनवरी को साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य अध्यापिका अर्चना महाजन ने दी।
यहां के लिए भी करें आवेदन
हमीरपुर स्थित डा. वाईएस परमार विश्वविद्यालय बागवानी एवं वाणिकी नेरी (हमीरपुर) को बेहतर अकादमिक रिकॉर्ड और निमभन अंडर ग्रेजुएट विषय में अध्यापन कार्य का अनुभव रखने वाले लेक्चरार की एक घंटे के प्रति लेक्चर 600 रुपये और अधिकतम 1200 रुपये प्रति दिन के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।
साक्षात्कार 12 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे होगा। निर्दिष्ट योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार समिति के समक्ष मूल प्रमाण-पत्रों सहित डीन कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा-पत्र नहीं भेजा जाएगा और न ही साक्षात्कार में शामिल होने के लिये टीए/डीए देय होगा। यह जानकारी डीनवाईएस परमार विश्वविद्यालय बागवानी एवं वाणिकी, नेरी (हमीरपुर) के डीन ने दी।
इनके लिए रोजगार का मौका
उन्होंने बताया कि निमभन संबंधित विषयों के लिए अभ्यर्थी पीएचडी चाहिए, लेकिन पीएचडी न होने पर विषय साईटोलॉजी और साइटोजनेटिक्स विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी(वॉटनी के साथ साइटोलॉजी और साईटोजनेटिक्स में विशेषज्ञता), मृदा विज्ञान विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी (मृदा विज्ञान), विस्तार शिक्षा विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी (विस्तार शिक्षा), फूड साइंस विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी (फूड साइंस एंड टेकभनोलॉजी/ एमएससी (हॉर्टीकल्चर वीद स्पैशलाइजेशन इन पोस्ट हरवेस्ट टेकभनोलॉजी) होना जरूरी है।
वहीं, गणित विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी/एमए (गणित), फॉरेस्ट्री विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी फॉरेस्ट्री (फॉरेस्ट प्रोडेक्ट/शिलविकल्चर/ट्री इम्प्रूवमेंट), पलांट बायोकै मिस्ट्री विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी (पलांट बायोकैमिस्ट्री), पलांट बायोटैकभनोलॉजी विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी (पलांट बायोटेकभनोलॉजी), एनीमल बायोटेकभनोलॉजी विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमएससी (एनीमल बायोटेकभनोलॉजी), होर्टीकल्चार बिजनेस प्रबंधन विषय के लिए आवश्यक योग्यता एमबीए (एग्रीकल्चर बिजनेस प्रबंधन)/ एमबीए (सामान्य) होना अनिवार्य है।