फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in himachal, 632 Computer Teachers Recruitment in Himachal.

हिमाचल में 632 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती, यहां करें आवेदन

Sat, 10 Sep 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Sep 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
 Jobs in himachal, 632 Computer Teachers Recruitment in Himachal.

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में ठप पड़ी कंप्यूटर शिक्षा जल्द शुरू होने वाली है। पीजीटी आईपी के 632 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य लोकसेवा आयोग ने कंप्यूटर शिक्षकों के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग की वेबसाइट hp.gov.in/hppsc पर ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। आवेदकों को आवेदन करने के बाद सभी दस्तावेज आयोग के पास भी जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


पीजीटी आईपी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट से 28 सितंबर को 11 बजकर 59 मिनट तक फार्म डाउनलोड करने होंगे। 12 बजे के बाद वेबसाइट से फार्म डाउनलोड नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस श्रेणी में कितने पद

 Jobs in himachal, 632 Computer Teachers Recruitment in Himachal.

कुल 632 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 259, एससी के लिए 116, एसटी के 24, ओबीसी के लिए 92, अंत्योदय/बीपीएल की सामान्य श्रेणी के लिए 64, एससी के लिए 24, एसटी के लिए 8, ओबीसी के लिए 24, स्वतंत्रता सेनानियों की सामान्य श्रेणी के लिए 8, एससी के लिए 9 और ओबीसी के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।

सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के भर्ती नियम भी बदल दिए हैं। अब पांच साल शिक्षण अनुभव वाले कंप्यूटर शिक्षक ही पीजीटी आईपी परीक्षा के लिए पात्र होंगे। पहले पांच साल के शिक्षण अनुभव की शर्त नहीं थी।

ये रहेगी आवदेन की फीस

 Jobs in himachal, 632 Computer Teachers Recruitment in Himachal.

अनिवार्य शिक्षा के तौर पर पांच साल के अनुभव को जोड़ने के साथ-साथ कंप्यूटर विषय में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री या डिप्लोमा की अनिवार्यता पहले की तरह ही रहेगी। 18 साल से 45 साल की आयु के कंप्यूटर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये परीक्षा फीस चुकानी पड़ेगी। बीपीएल, एससी, एसटी, ओबीसी को 100 रुपये फीस देनी होगी। एक्स सर्विसमैन कोटे के पदों के तहत आवेदन करने वालों से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed