हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोले हैं। कांगड़ा के शाहपुर आईटीआई में 120 आईटीआई डिप्लोमाधारकों को नौकरी दी जाएगी। प्रदेश भर के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
16, 17 और 20 जून को कैंपस इंटरव्यू होंगे। इसमें अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु भी भाग्य अजमा सकते है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर बाबू राम ने बताया कि 16 जून को जानसन एंड जानसन लिमिटेड कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू करवाए जाएंगे।
18 से 24 वर्ष आयु के मेकैनिक, इलेक्ट्रानिक्स और फिटर व्यवसाय के 60 युवाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें 6 हजार मासिक वजीफे के साथ दूसरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
वेतन के साथ वजीफा पाने का भी मौका
इसके अलावा कंपनी की ओर से 65 सौ रुपये मासिक वजीफे पर छह डिप्लोमा होल्डर भी रखे जाएंगे। 17 जून को हिम टेक्नो फोर्ज कंपनी इंटरव्यू में 18 से 23 वर्ष के 45 युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएगी।
छह हजार रुपये सैलरी दी जाएगी। 20 जून को बद्दी की राहुल हेल्थ केयर कंपनी 18 से 20 वर्ष के इलेक्ट्रीशियन, फिटर व्यवसाय के 15 युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
इन्हें कंपनी की ओर से 85 सौ रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। आईटीआई के प्राधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि तीनों कंपनियों कैंपस इंटरव्यू के लिए आ रही हैं।