फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs for girls in himachal.

युवतियों के लिए खास मौका: इंटरव्यू दीजिए, नौकरी पाइए

Tue, 02 Jun 2015 11:51 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
jobs for girls in himachal.

आईटीआई से प्रशिक्षित बेरोजगार युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। आईटीआई मंडी में प्रशिक्षित युवतियों के लिए आगामी चार जून को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू में पंजाब की एक नामी कंपनी बेरोजगार प्रशिक्षित युवतियों को रोजगार का मौका देगी।

विज्ञापन


पंजाब की सेल यूनिट टेक्सटाइल यूनिट नवां शहर आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार देगी। कैंपस इंटरव्यू में केवल महिला उम्मीदवार ही मान्य होंगी। साक्षात्कार केवल कटिंग, कढ़ाई, ड्रेस मेकिंग ट्रेड की प्रशिक्षित युवतियां का लिया जाएगा।
विज्ञापन


युवतियों की की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। कैंपस इंटरव्यू में कंपनी के प्रतिनिधि विभिन्न दौर के बाद साक्षात्कार लेकर महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जून को होगा इंटरव्यू

jobs for girls in himachal.

कैंपस इंटरव्यू में अनलिमिटेड पदों पर भरती की जाएगी। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को योग्यता प्रमाण पत्र, आयु व स्थायी प्रमाण पत्र लाने होंगे। चयनित युवतियों को प्रशिक्षण के दौरान 4862 से 6474 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से रहने के लिए कम दाम पर हॉस्टल व मेस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि चार जून को महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष कैंपस इंटरव्यू आयोजित करवाया जा रहा है। जिसमें पंजाब की कंपनी हिमाचली प्रशिक्षित युवतियों को रोजगार का मौका देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed