{"_id":"92e35f77835481f7bc0cc452ecfb186b","slug":"jobs-at-humirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी नौकरी चाहिए तो जल्द करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी नौकरी चाहिए तो जल्द करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर नौकरी चाहिए तो छह सितंबर को नादौन आइए। उपरोजगार कार्यालय नादौन में निजी कंपनी साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
ग्लोबल इनोवसोर्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों पर बेरोजगारों का चयन करेगी। उपरोजगार कार्यालय प्रभारी संजीव धीमान ने बताया कि साक्षात्कार सुबह साढ़े दस बजे आरंभ होगा।
विज्ञापन
कंपनी में तकनीशियन के 25 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसमें आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता 12वीं और आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन डिप्लोमा होना तय की गई है।
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इन उम्मीदवारों का चयन कंपनी इंटरव्यू के दौरान ही कर लेगी। उम्मीदवार अपने साथ सभी जरूरी प्रमाण पत्र ले जाएं।