फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Job opportunity: 1400 posts will be filled in Mandi on April 19, companies will conduct interviews

नौकरी का मौका: मंडी में 19 अप्रैल को भरे जाएंगे 1400 पद, कंपनियां करवाएंगी साक्षात्कार

Wed, 12 Apr 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 07:14 PM IST
सार

मंडी रोजगार कार्यालय में 19 अप्रैल को करीब 1,400 पदों को भरने के लिए विभिन्न कंपनियां साक्षात्कार करवाएंगी। हिमाचल, चंडीगढ़ की कंपनियां योग्यता अनुसार युवाओं को रोजगार देंगी। 

विज्ञापन
Job opportunity: 1400 posts will be filled in Mandi on April 19, companies will conduct interviews
नौकरी का मौका(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। मंडी रोजगार कार्यालय में 19 अप्रैल को करीब 1,400 पदों को भरने के लिए विभिन्न कंपनियां साक्षात्कार करवाएंगी। हिमाचल, चंडीगढ़ की कंपनियां योग्यता अनुसार युवाओं को रोजगार देंगी। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की यंग प्रोफेशनल विप्लव ठाकुर ने बताया कि इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इस लघु रोजगार मेले के बारे में सभी प्रकार की जानकारी 17 अप्रैल तक क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के फेसबुक पेज पर इच्छुक अभ्यर्थियों को मिलेगी। उन्होंने बताया कि रोजगार पाने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कम से कम 48 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन


इस रोजगार मेले में टेली कॉलर, अकाउंटेंट, एचआर कंस्लटेंट, कॅरिअर काउंसलर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, कुक, स्टीवर्ट, हाउस कीपिंग, बेल डेस्क, ड्राइवर, ग्राफिक डिजाइनर, ऐनिमेटर, एविएशन कैबिन क्रू, ब्यूटीशियन, मेकअप, हेयर स्किन, टेलरिंग, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, रीटेल सेल एग्जीक्यूटिव, बैंक रिलेशन एग्जीक्यूटिव, बैंक आफिस, डाटा एंट्री ऑपरेटर, इंश्योरेंस सेल एग्जीक्यूटिव एंड हेल्थ केयर और सुरक्षा गार्ड के पदों पर साक्षात्कार होगा। इस दौरान सभी को कोविड नियमों का पालन अनिवार्य है और बिना मास्क किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। कार्यालय के लिपिक मोहन ने बताया कि अभ्यर्थी को अपने साथ असली दस्तावेज लाने होंगे। इच्छुक आवेदकों को विभाग की साइट पर जाकर पंजीकरण भी करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed