फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job in insurance sector 49 posts interview in mandi himachal pradesh

इंश्योरेंस सेक्टर में भरे जाएंगे 49 पद, 10 और 11 जून को होगा साक्षात्कार

Wed, 05 Jun 2019 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Jun 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
job in insurance sector 49 posts interview in mandi himachal pradesh
फाइल फोटो

लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में मंडी में 49 पद भरे जाएंगे। प्लानिंग ऑफिसर के 15, यूनिट मैनेजर के 4 और मार्केटिंग एंड सेल्स के 34 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मंडी में लाइफ प्लानिंग ऑफिसर के 15 पदों के लिए 10 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए केवल विवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास अथवा उससे अधिक और आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना जरूरी है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने बताया कि चयनित आवेदकों को कंपनी 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तथा अन्य लाभ देगी। इच्छुक महिलाएं शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड की एक प्रति, नवीनतम बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 10 जून को सुबह 10 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में पहुंचें। 
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जीवन बीमा कंपनी लिमिटेड की मंडी शाखा लाइफ मित्रा एंड यूनिट मैनेजर के 4 पद तथा मार्केटिंग एंड सेल्ज्स के लिए 30 पद भरने के लिए साक्षात्कार लेगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने बताया कि लाइफ मित्रा एंड यूनिट मैनेजर के लिए जमा दो तथा मार्केटिंग एंड सेल्स के लिए न्यूनतम दसवीं तक शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। पूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। चयनित आवेदकों को कमीशन/इन्सेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ मित्रा एंड यूनिट मैनेजर के चयनित आवेदकों को साल में 15 से 20 लाख का टारगेट दिया जाएगा। इसमें 2.50 लाख से 3 लाख तक वार्षिक आमदनी है। आवेदक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, हिमाचली बोनाफाइड की एक प्रति, बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 11 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में सुबह 10 बजे पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed