{"_id":"5c726f7dbdec22737427623c","slug":"job-fair-will-be-organized-in-iti-mandi-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां लगेगा रोजगार मेला, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां लगेगा रोजगार मेला, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतन
Mon, 25 Feb 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। मंडी आईटीआई में गाड़ियों के कल पुर्जे बनाने वाली हरियाणा की नामी कंपनी 26 फरवरी को साक्षात्कार लेगी। इसमें प्रदेश भर के आईटीआई पास सभी व्यवसायों के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही तीन वर्ष के डिप्लोमा के सभी व्यवसायों के अभ्यर्थी (लड़के और लड़कियां) भी इस में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित आईटीआई अभ्यर्थियों को कंपनी 9250 रुपये प्रतिमाह वेतन तथा तीन साल का डिप्लोमा धारकों के लिए 12000 रुपये प्रतिमाह वेतन देगी।
विज्ञापन
ओवर टाइम पर प्रति घंटा दो गुणा राशि दी जाएगी
इसके अलावा ओवर टाइम पर प्रति घंटा दो गुणा राशि दी जाएगी। कंपनी की तरफ से ब्रेकफास्ट, लंच और चाय मुफ्त रहेगी। साथ ही समय के अनुसार कपड़े भी दिए जाएंगे। पूरे साल में सभी सरकारी छुट्टियों सहित रविवार को अवकाश दिया जाएगा।
28 अतिरिक्त छुट्टियां दी जाएंगी। कर्मचारी को कमरे से लाने और ले जानी की कंपनी सुविधा प्रदान करेगी। प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं से सभी जरूरी दस्तावेजों, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने को कहा है।
28 अतिरिक्त छुट्टियां दी जाएंगी। कर्मचारी को कमरे से लाने और ले जानी की कंपनी सुविधा प्रदान करेगी। प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं से सभी जरूरी दस्तावेजों, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने को कहा है।