{"_id":"94595d3d2f0a94a3d0c648c59c1fd706","slug":"job-fair-in-nadaun-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी सैलरी, नौकरी चाहिए तो यहां आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी सैलरी, नौकरी चाहिए तो यहां आइए
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। बद्दी की टैक्सटाइल्स कंपनी हमीरपुर के नादौन रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार करवाएगी। एक अगस्त को इंटरव्यू होंगे। प्रदेश भर से रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी 150 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लेगी। कंपनी ने साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो पास रखी है।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 5 से साढ़े सात हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है। रोजगार कार्यालय नादौन के प्रभारी संजीव धीमान ने बताया कि कंपनी एक अगस्त को साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन