फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair at shahpur kangra himachal

विदेश में नौकरी चाहिए तो शाहपुर आइए..

Wed, 01 Oct 2014 09:18 AM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
job fair at shahpur kangra himachal

विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मल्टीनेशनल कंपनी अशोका लेलैंड जल्द उनका यह ख्वाब पूरा करेगी। शाहपुर आईटीआई में छह और सात अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू होंगे।

विज्ञापन


आईटीआई के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी बाबूराम ने बताया की एसोसिएट ट्रेनी को भारतीय मुद्रा में 15 से 17 हजार रुपये मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

बाद में अनुभव के आधार पर इसे बढ़ाया जाएगा। चयनित युवाओं को मासिक वेतन के अलावा यातायात, मेडिकल, खाने और रहने की सुविधा भी दी जाएगी।

दो वर्ष के वीजा पर मिलेगी नौकरी

job fair at shahpur kangra himachal

कंपनी दो वर्ष के वीजा पर युवाओं को नौकरी के लिए ले जाएगी। दसवीं और 12वीं पास फिटर, इलेक्ट्रिशियन, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर्स और पेंटर में एक या दो वर्ष का एनसीवीटी कोर्स पास युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयुसीमा 18 से 31 वर्ष तय की गई है। प्रार्थी को कैंपस इंटरव्यू में पासपोर्ट कॉपी शैक्षणिक और तकनीकी शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी है।

आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर एसके लखनपाल ने बताया कि कंपनी 77 प्रशिक्षित युवाओं का चयन करेगी। फिटर के 15, इलेक्ट्रिशियन और ऑटो इलेक्ट्रिशियन के 5, वेल्डर के 25, शीत मेटल वर्कर के 2, एसएस फिटर के 15 और पेंटर के 15 पदों के लिए साक्षात्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed