फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA IT Paperleak case Hamirpur accused Uma Azad son already passed JOA exam held in last year

JOA IT Paperleak: आरोपी उमा के बेटे, दलाल ने पहले भी उत्तीर्ण की है जेओए आईटी की परीक्षा

Thu, 29 Dec 2022 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

एसआईटी ने कहा कि इस मामले में आयोग के सचिव और उपसचिव की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ऐसे में इन्हें हमीरपुर से बाहर नहीं भेजा जा सकता। बुधवार को एसआईटी ने इन दोनों से भी लंबी पूछताछ की।

विज्ञापन
JOA IT Paperleak case Hamirpur accused Uma Azad son already passed JOA exam held in last year
जेओए आईटी पेपर लीक मामले में महिला आरोपियों को न्यायालय ले जाती एसआईटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद छह आरोपियों में से दो पूर्व में आयोजित जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह पोस्ट कोड 817 की परीक्षा थी या पोस्ट कोड 939 की। जेओए आईटी का एक मामला अभी तक न्यायालय में चल रहा है। जिन दो आरोपियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसमें एक वरिष्ठ सहायक उमा आजाद का छोटा बेटा निखिल आजाद और दूसरा दलाल संजीव कुमार शामिल है।

विज्ञापन


जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर इसी वर्ष मंडी में भी लीक हुआ था, जिस पर मंडी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उस दौरान पूर्व भाजपा सरकार ने एसआईटी गठित की थी। बाद में सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया। लेकिन, वर्तमान में इस भर्ती का मामला भी न्यायालय में है। बुधवार को एसआईटी की ओर से की गई पूछताछ के दौरान संजीव कुमार और निखिल आजाद से इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


अब एसआईटी इस बात की जांच कर रही है कि जिस परीक्षा को इन्होंने उत्तीर्ण किया है, कहीं उस परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ है या अपनी मेहनत की दम पर इन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, गत दिवस प्रदेश सरकार ने आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर और उप सचिव संजीव कुमार शर्मा को आयोग से हटाकर शिमला स्थित कार्मिक विभाग में उपस्थित होने के आदेश दिए थे। सचिव के पद पर सरकार ने एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजट को ओएसडी नियुक्त किया है। जितेंद्र सांजट ने आयोग में ज्वाइन करने के बाद सचिव को रिलीव कर दिया। लेकिन, अभी एसआईटी ने सचिव और उप सचिव के शिमला जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने कहा कि इस मामले में आयोग के सचिव और उपसचिव की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ऐसे में इन्हें हमीरपुर से बाहर नहीं भेजा जा सकता। बुधवार को एसआईटी ने इन दोनों से भी लंबी पूछताछ की। इसके अलावा आयोग के चेयरमैन डॉ. संजय ठाकुर और सदस्यों से भी एसआईटी ने सवाल जवाब किए हैं। एक आरोपी अभ्यर्थी तनु शर्मा हमीरपुर की बोहणी पंचायत की रहने वाली है। उसके पति, भाई और बहनोई तीनों सरकारी नौकरी में अच्छे पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed