फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JOA IT Paperleak case file sent to CM office Himachal Pradesh

Himachal News: मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जेओए आईटी पेपर लीक मामले की फाइल

Sat, 18 Feb 2023 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Feb 2023 10:51 AM IST
सार

एडीजी विजिलेंस सतवंत अटवाल ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ अभियोजन मंजूरी मिलनी बाकी है। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय को फैसला लेना है।

विज्ञापन
JOA IT Paperleak case file sent to CM office Himachal Pradesh
जेओए आईटी पेपर लीक मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में अधिकारी के खिलाफ अभियोजन मंजूरी दिए जाने की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। विजिलेंस की ओर से यह फाइल पहले गृह विभाग को भेजी गई। इसके बाद इसे कार्मिक विभाग को भेजा गया। अब इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय को फैसला लेना है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें चार आरोप न्यायिक हिरासत जबकि अन्य चार जमानत पर हैं।

विज्ञापन


21 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाना है। विजिलेंस ने प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में तैनात वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को मुख्य आरोपी बनाया है। उल्लेखनीय है कि आयोग की 25 दिसंबर 2022 को होने वाली पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर दो दिन पहले लीक हो गया था।
विज्ञापन


जिस महिला पर पेपर लीक करने का आरोप है, वह आयोग की गोपनीय शाखा में वरिष्ठ सहायक के पद पर लंबे समय से कार्यरत है। एक अभ्यर्थी की शिकायत पर विजिलेंस ने महिला और उसके बेटों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दलाल ने एक अभ्यर्थी से प्रश्नपत्र के बदले ढाई लाख रुपये मांगे। एडीजी विजिलेंस सतवंत अटवाल ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ अभियोजन मंजूरी मिलनी बाकी है। आयोग ने मई 2022 में 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्तूबर में 121 पद और जोड़े गए। 319 पदों के लिए 476 परीक्षा केंद्रों में 25 दिसंबर 2022 को 1,03,344 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed