फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA IT 817: Process of appointing candidates started, State Selection Commission did correspondence, schedule

जेओए आईटी-817: अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू, राज्य चयन आयोग ने जारी किया शेड्यूल जारी

Mon, 19 Aug 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2024 06:11 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के कुल 71 विभागों, निगमों, बोर्डों को यह पत्र जारी किया गया है। विभागों को एक ही दिन में चार अलग समय दिए गए हैं।

विज्ञापन
JOA IT 817: Process of appointing candidates started, State Selection Commission did correspondence, schedule
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्टकोड-817 में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा में 1,841 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर उनके नियुक्ति के सिलसिले में संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को विभागों के आवंटन के बाद कुछ दिन पूर्व ही इस परीक्षा का नतीजा घोषित किया गया है। अब आयोग ने संबंधित विभागों को पत्राचार कर नियुक्ति सिफारिश पत्र को आयोग कार्यालय से प्राप्त करने की सूचना जारी की है। विभागों को अधिकृत कर्मचारी को अथारिटी लैटर के साथ आयोग कार्यालय 21 अगस्त को भेजने के लिए कहा गया है। प्रदेश सरकार के कुल 71 विभागों, निगमों, बोर्डों को यह पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


विभागों को एक ही दिन में चार अलग समय दिए गए हैं। पहले बैच में शामिल 18 विभागों को 11 से 12 बजे, दूसरे बैच के 18 विभागों को 12 से एक बजे, तीसेर बैच के 18 विभागों को दो से तीन बजे और अंतिम बैच के 17 विभागों को तीन से चार बजे का समय दिया गया है। आयोग की ओर से संबंधित विभागों, बोर्डों, निगमों को चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट फॉर्म और जरूरी योग्यता प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। ऐसे में जल्द ही प्रदेश सरकार के 71 विभागों, निगमों और बोर्डों में लिपिकीय स्टाफ की कमी पूरी होगी। चार साल के लंबे अरसे के बाद यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है। राज्य चयन आयोग हमीरपुर के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा का कहना है कि विभागों, बोर्डों, निगमों को सूचित कर दिया गया है। 21 अगस्त को सभी को अलग-अलग समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed