{"_id":"61703a8fea45611d4d62e88b","slug":"jnk-by-election-independent-candidate-complains-to-the-chief-election-commissioner-against-the-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनके उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी ने मंत्री के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनके उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी ने मंत्री के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत
Wed, 20 Oct 2021 09:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:20 PM IST
सार
शिकायत में आरोप लगाए हैं कि 19 अक्तूबर को जुब्बल-कोटखाई में जनसभा के दौरान सुरेश भारद्वाज ने उनके जन्म स्थान और यहां की न होने की बात कही है। जनसभा में ऐसी बातें कहकर उनका उपहास भी उड़ाया गया है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम ने शहरी विकास मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी सुरेश भारद्वाज के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाए हैं कि 19 अक्तूबर को जुब्बल-कोटखाई में जनसभा के दौरान सुरेश भारद्वाज ने उनके जन्म स्थान और यहां की न होने की बात कही है। जनसभा में ऐसी बातें कहकर उनका उपहास भी उड़ाया गया है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम ने शिकायत में लिखा है कि मंत्री भारद्वाज ने जनसभा में कहा कि नीलम सरैक और रोहित ठाकुर क्या कोई बांग्लादेश से आए हैं। ये क्या जुब्बल-कोटखाई के लोग नहीं। ये कोई किसी पार्टी का सामान है क्या। तीनों प्रत्याशी इसी इलाके के हैं। तीनों में से जो जीतेगा, उनका ही स्वाभिमान है। चौथी भी है एक सुमन कदम वह इस एरिया की नहीं है। निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि उनकी इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया जाए और सुरेश भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन