{"_id":"605f52318ebc3e8d1d4f31f4","slug":"jica-has-given-a-loan-of-807-crores-to-increase-the-income-of-farmers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाने के लिए जाइका ने दिया 807 करोड़ का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाने के लिए जाइका ने दिया 807 करोड़ का ऋण
Sun, 28 Mar 2021 12:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) ने हिमाचल प्रदेश फसल विविधता प्रोत्साहन परियोजना-दो में सहायता के उद्देश्य से 807 करोड़ रुपये का आधिकारिक विकास सहायता ऋण उपलब्ध कराया है। इस परियोजना से सब्जियों की खेती का रकबा साल 2031 तक 7,000 हेक्टेयर करना है। इस परियोजना का विस्तार विभिन्न कृषि पारिस्थितिक विशेषताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में किया जाएगा।
विज्ञापन
ओडीए ऋण समझौते पर वित्त मंत्रालय आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. सीएस महापात्रा और जाइका इंडिया मात्सुमोतो कात्सु प्रमुख प्रतिनिधि ने हस्ताक्षर किए। सीएस महापात्रा ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता, उच्च मूल्य की फसलों के लिए सतत फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और उत्पादन सुविधाओं जैसेसिंचाई सुविधाओं और खेतों तक सड़क विकास से किसान की आय में वृद्धि करना है।
विज्ञापन