फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jhansi women hockey team beat pakistan by 8-0

यहां दो मैच में पाकिस्तान ने खाए 16 गोल

Sun, 11 May 2014 08:30 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
Jhansi women hockey team beat pakistan by 8-0

सोलन के ठोडो ग्राउंड में चल रही हिम गोल्ड महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी पाकिस्तान का लचर प्रदर्शन जारी रहा। पाकिस्तान इस मैच में भी एक गोल तक नहीं दाग पाई।

विज्ञापन


दिन का यह दूसरा मैच पाकिस्तान और ध्यानचंद अकादमी झांसी के बीच खेला गया। इसमें डीसी अकादमी ने आठ गोल दागकर पाकिस्तान को 8-0 से करारी मात दी। मैच की शुरुआत में ही डीसी अकादमी ने गोल कर पाकिस्तान टीम के हौसले पस्त कर दिए।
विज्ञापन


उसके बाद डीसी अकादमी टीम पूरे मैच में हावी रही। पाकिस्तान टीम पर एक के बाद एक गोल दागते हुए स्कोर आठ तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में सोनम में लगातार 4 गोल दागकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इससे पहले यूपी ने भी पाकिस्तान को 8-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल भी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Jhansi women hockey team beat pakistan by 8-0
तीसरे दिन हिमाचल और हरियाणा के बीच भी एक मुकाबला खेला गया। इसमें हरियाणा ने 5-0 से हिमाचल को मात दी। हरियाणा की देविका ने 19वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 25 मिनट में ज्योति ने दूसरा गोल दागा।

40वें मिनट में ज्योति ने तीसरा और 42वें मिनट में चौथा गोल दागा। ज्योति गुप्ता ने 50वें मिनट में पांचवां गोल दागकर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

वहीं, हिमाचल की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई। अमर उजाला प्रतियोगिता का मीडिया आयोजक है। प्रतियोगिता के आयोजक वेद प्रकाश ने बताया कि रविवार को फाइनल हरियाणा और यूपी के बीच होगा। राज्यपाल समापन समारोह में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed