{"_id":"64e8d08884ed2f46170ff0a5","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-from-high-court-judge-s-apartment-accused-peon-arrested-2023-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के अपार्टमेंट से लाखों के गहने चोरी, आरोपी चपरासी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के अपार्टमेंट से लाखों के गहने चोरी, आरोपी चपरासी गिरफ्तार
Sat, 26 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Aug 2023 05:00 AM IST
सार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला सिरमौर के फकीर चंद निवासी शिलाई को गिरफ्तार किया है। यह वारदात छोटा शिमला थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के नजदीक हाईवे पर न्यायाधीश के अपार्टमेंट में हुई।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के घर से लाखों के गहने चोरी हो गए। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ के घर से सोने का एक कड़ा, सोने की चार चेन, चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, दो लॉकेट, एक जोड़ी बालियां, पांच टॉप्स, सोने की चार अंगूठियां और 3000 यूएस डालर चोरी हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला सिरमौर के फकीर चंद निवासी शिलाई को गिरफ्तार किया है। यह वारदात छोटा शिमला थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के नजदीक हाईवे पर न्यायाधीश के अपार्टमेंट में हुई। शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता कुछ दिन पहले हैदराबाद और दिल्ली गई थीं। उन्होंने अपने आभूषण लकड़ी की बड़ी अलमारी के ऊपर गुप्त स्थान पर प्लास्टिक के दो पैकेट में रखे थे।
विज्ञापन
इस दौरान घर पर एक नौकरानी और चपरासी था। शिकायतकर्ता ने 23 अगस्त शाम आठ बजे आभूषण और विदेशी मुद्रा को जांचा तो वह वहां नहीं मिली। घर में रखे तीन हजार डालर भी गायब थे। जो इनके बेटे ने इन्हें दिए थे। बेटा विदेश में रहता है। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना अपने एक परिचित और पीएसओ को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
दावा किया जा रहा है कि इससे पहले पीएसओ ने शक के आधार गहनता से चपरासी से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीएसओ को बताया कि चोरी किए गहने उसने बेच दिए हैं और डाॅलर को मालरोड पर बेचकर भारतीय करंसी ले ली है। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
2019 से न्यायाधीश के पास चपरासी है आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 2019 से न्यायाधीश के घर में चपरासी का काम करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जेवरों को बरामद करने में जुटी है।