फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jeep accident at kangra, 30 injured.

लोगों से भरी जीप सड़क पर पलटी, 30 घायल

Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Jeep accident at kangra, 30 injured.
जीप पलट जाने से इसमें सवार लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के नगरोटा बगवां-बलधर संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह एक जीप पलट जाने से इसमें सवार लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को निजी वाहनों, नगरोटा वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस के माध्यम से नगरोटा बगवां के सिविल अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर घायलों को टीएमसी रेफर किया गया। सभी घायल ठारु गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में घायल सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और इकट्ठे होकर धलूं में अपने एक संबंधी की मृत्यु पर शोक मनाने जा रहे थे।
विज्ञापन


बलधर से पहले एक तीखे मोड़ पर यह जीप मोड़ काटते हुए ढलान की तरफ पलट कर नीचे की सड़क पर आ गिरी। हालांकि इस दुर्घटना में सभी सवारों को चोटें आई हैं, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना की खबर लगते ही ठारु गांव और स्थानीय लोग अस्पताल में पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल होने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने और बिजली न होने के कारण अस्पताल प्रशासन को घायलों के इलाज में दिक्कत पेश आई तथा कुछ घायलों को टांडा भेजना पड़ा। हालत यह थी कि टार्चों और मोबाइलों से रोशनी से घायलों का इलाज करना पड़ा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है। तहसीलदार नरेश शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी हासिल की। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का इलाज चल रहा है।


घायलों की सूची
विकास कुमार (चालक), निम्मो, सुमंगला, सुमना देवी, पवना देवी, माया देवी, नीलम, अंजु कुमारी, रीना देवी, प्रभु राम, काया देवी, राजा राम, सुनीता, तम्बो देवी, रंजना देवी, राज कुमारी, अमरो देवी, पूर्ण चंद, इंदिरा देवी, पुरुषोत्तम, ज्ञान चंद, पिंकी देवी, वीना देवी, घोगा देवी, विंता देवी, हेमराज, ईश्वर दास, रेशमा देवी और नीतू कुमारी शामिल हैं। इनमें तंबो देवी, विंता देवी, नीतू कुमारी, माया और नीलम कुमारी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed