जेईई मेन: रोज सात घंटे की पढ़ाई, इस चीज से दूरी बना हिमाचल के टॉपर बने सार्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई मेन 2020 के परीक्षा परिणाम में शिमला के सार्थक दीवान हिमाचल के टॉपर बने हैं। उन्होंने 99.9683001 परसेंटाइल हासिल किए हैं। वह शिमला के संजौली के रहने वाले हैं।
सार्थक के माता-पिता आईजीएमसी में चिकित्सक हैं। सार्थक ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए दो साल तक फेसबुक और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। मोबाइल का इस्तेमाल केवल अपनों से बात करने के लिए किया।
वह छह से सात घंटे पढ़ाई करते हैं। कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल स्टडी मैटीरियल जुटाने को किया। कोटा के एक कोचिंग सेंटर से नोट्स लिए और स्थानीय शिक्षक ने उन्हें समझने में मदद की।
पिता डॉ. योगेश दीवान और माता डा. दीपा दीवान ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सार्थक जेसीबी न्यू शिमला के छात्र रहे हैं। सार्थक ने बताया कि उनकी रुचि इंजीनियरिंग में थी। माता-पिता ने उन्हें मर्जी से विषय और कॅरिअर चुनने की छूट दी है।
सार्थक जेईई एडवांस परीक्षा में अच्छे अंक लेकर देश के बेहतरीन आईआईटी में प्रवेश पाना चाहते हैं। 17 मई को एडवांस परीक्षा उसका लक्ष्य है। सार्थक ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
अप्रैल की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से आवेदन
जेईई मेन अप्रैल के लिए 7 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन विंडो खुली रहेगी। जनवरी और अप्रैल की परीक्षा के अंकों के आधार पर जेईई मेन 2020 की मेरिट लिस्ट बनेगी। इसी आधार पर आईआईटी के लिए अलग से लिस्ट बनेगी।