{"_id":"631df991e22a01202c17cbcf","slug":"jee-advanced-result-2022-st-edwards-school-shimla-student-get-149th-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Advanced Result 2022: सेंट एडवर्ड स्कूल में पढ़े मोहम्मद इसफारुल हक को 149वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Advanced Result 2022: सेंट एडवर्ड स्कूल में पढ़े मोहम्मद इसफारुल हक को 149वां रैंक
Sun, 11 Sep 2022 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:37 PM IST
सार
मोहम्मद इसफारुल हक ने जेईई एडवांस में आल इंडिया में 149वां रैंक पाया है।
विज्ञापन
मोहम्मद इसफारुल हक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में पले, बढ़े और यहीं के सेंट एडवर्ड स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी करने वाले मोहम्मद इसफारुल हक ने जेईई एडवांस में आल इंडिया में 149वां रैंक पाया है। उन्होंने चंडीगढ़ में परीक्षा दी। उनके पिता मोहम्मद आवरुल हक एसजेवीएनएल की रामपुर परियोजना में वरिष्ठ प्रबंधक वित्त के पद पर सेवारत हैं। उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
इसके अलावा राजधानी शिमला के कई होनहारों ने क्वालीफाई कर आईआईटी में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है। रविवार को घोषित नतीजों में शिमला के छात्र कार्तिक दीवान ने आल इंडिया में 1,134 वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन
जेईई मेन में स्टेट टॉपर रही वाणी पराशर ने परीक्षा में 2,583वां आल इंडिया रैंक हासिल किया है। राजधानी शिमला के एनजी विद्या मंदिर के छात्र पार्थ ने 5,115वां रैंक , शशांत ने 8,961वां रैंक, जबकि अमन ने आल इंडिया में 9,876वा रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन