फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jee advanced result 2022 St Edwards School Shimla student get 149th rank

JEE Advanced Result 2022: सेंट एडवर्ड स्कूल में पढ़े मोहम्मद इसफारुल हक को 149वां रैंक

Sun, 11 Sep 2022 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Sep 2022 08:37 PM IST
सार

मोहम्मद इसफारुल हक ने जेईई एडवांस में आल इंडिया में 149वां रैंक पाया है। 

विज्ञापन
jee advanced result 2022 St Edwards School Shimla student get 149th rank
मोहम्मद इसफारुल हक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में पले, बढ़े और यहीं के सेंट एडवर्ड स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी करने वाले मोहम्मद इसफारुल हक ने जेईई एडवांस में आल इंडिया में 149वां रैंक पाया है। उन्होंने चंडीगढ़ में परीक्षा दी। उनके पिता मोहम्मद आवरुल हक एसजेवीएनएल की रामपुर परियोजना में वरिष्ठ प्रबंधक वित्त के पद पर सेवारत हैं। उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई। 

विज्ञापन


इसके अलावा राजधानी शिमला के कई होनहारों ने क्वालीफाई कर आईआईटी में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है।  रविवार को घोषित नतीजों में शिमला के छात्र कार्तिक दीवान ने आल इंडिया में 1,134 वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन


जेईई मेन में स्टेट टॉपर रही वाणी पराशर ने परीक्षा में 2,583वां आल इंडिया रैंक हासिल किया है। राजधानी शिमला के एनजी विद्या मंदिर के छात्र पार्थ ने 5,115वां रैंक , शशांत ने 8,961वां रैंक, जबकि अमन ने आल इंडिया में 9,876वा रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed