{"_id":"5f5f9503e6a79a67b272837afe8a1f6e","slug":"je-will-responsible-for-illegal-construction-sudhir-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण हुआ तो जेई होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण हुआ तो जेई होंगे जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अवैध निर्माण के लिए जूनियर इंजीनियर जिम्मेदार होगा। सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जूनियर इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं वे फील्ड में तैनात रहें और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं। अगर जूनियर इंजीनियर के एरिया में अवैध निर्माण होगा है तो सरकार इन इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सरकार को लगातार अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते सरकार ने इन इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय की है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एरिया ने भवन निर्माण को लेकर गाइडलाइन तय की है। टीसीपी के दायरे में बिना अनुमति से भवनों का निर्माण नहीं होगा। एक्ट में अवैध निर्माण को तोड़ने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि चार बिस्वा प्लॉट में भवन निर्माण के दौरान फ्रंट से दो मीटर और अन्य तीन किनारों से डेढ़-डेढ़ मीटर सेटबैक छोड़ना अनिवार्य है। अगर कोई भवन मालिक सेटबैक नहीं छोड़ता है तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग उसे बिजली और पानी का एनओसी नहीं देगा।
विज्ञापन
अगर भवन मालिक अधिकारियों की मिलीभगत से बिजली और पानी कनेक्शन ले लिए हैं तो भवन मालिक के साथ उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि टीसीपी के एरिया में अवैध निर्माण को लेकर जूनियर इंजीनियरों की ड्यूटियां फिक्स कर दी हैं। अगर अवैध निर्माण होता है तो भवन मालिक के साथ साथ जेई पर भी कार्रवाई होगी। विभाग को इस बारे में आदेश दिए गए हैं।