{"_id":"5be6d8acbdec22699f127158","slug":"jco-died-due-to-heart-attack-in-ncc-camp-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी शिविर में जेसीओ की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी शिविर में जेसीओ की हार्ट अटैक से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई में आयोजित प्रदेश स्तरीय एनसीसी शिविर में सोलन के प्रभारी सोलंकर ब्लासो की अचानक मौत हो गई। मेडिकल कोर से जेसीओ रैंक पर कार्यरत सोलंकर शिविर में आए हुए थे।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह सात बजे के करीब सोलंकर को सीने में दर्द के चलते प्राइवेट अस्पताल शाहतलाई ले गए लेकिन स्थिति को नाजुक देखते हुए इन्हें बड़सर सिविल अस्पताल भेज दिया गया। बड़सर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिविर से सूचना के आधार पर जेसीओ का हमीरपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। हालांकि, डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन
अचानक हुई जेसीओ की मौत को लेकर कंपनी कमांडर एच पैनिंग ने हेड क्वार्टर डायरेक्टरेट दिल्ली व शिमला को इस मामले की सूचना भेज दी है। उपरोक्त जेसीओ महाराष्ट्र राज्य के जिला सोलंकी कॉमा गांव हिवरे के रहने वाले थे जो कि फर्स्ट बटालियन एनसीसी सोलन में कार्यरत थे।
एनसीसी बटालियन कमांडर एच पैनिंग ने बताया मेडिकल कोर की ओर से जेसीओ पद पर सोलंकर ब्लासो कि अचानक कैंप के दौरान डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक से मौत हुई है। इन्हें राजकीय सम्मान के साथ इनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।