फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JCB operator murdered in Shambhuwala, Nahan, case registered

Sirmour News: नाहन के शंभुवाला में जेसीबी ऑपरेटर की हत्या, मामला दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 08:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Oct 2023 08:50 PM IST
सार

 प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से 12 किलोमीटर दूर स्थित शंभुवाला में एक जेबीसी ऑपरेटर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
JCB operator murdered in Shambhuwala, Nahan, case registered
हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से 12 किलोमीटर दूर स्थित शंभुवाला में एक जेबीसी ऑपरेटर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पांवटा साहिब उपमंडल के राजबन निवासी मदन (32) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गत मंगलवार शाम 6:30 बजे के करीब मदन की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर सोमदत्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। हालांकि अबतक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस टीमों ने जगह-जगह आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दी। देर शाम तक आरोपी का सुराग नहीं लग पाया था। अभी ये भी साफ नहीं हुआ है कि हत्या किसने की और इसकी वजह क्या रही। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इन सब सवालों से पर्दा उठेगा। बताया जा रहा है कि जेसीबी ऑपरेटर मदन और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान आरोपी ने मदन पर रॉड से हमला कर दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मदन शंभुवाला के साथ एक संपर्क सड़क पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में जेसीबी ऑपरेटर का कार्य कर रहा था।


पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर सोमदत्त ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। जल्द ही हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed