फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JBT recruitment by commission for 700 posts in himachal pradesh

हो जाएं तैयार, जेबीटी शिक्षकों के 700 पदों पर भर्ती

Sat, 23 Jun 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Jun 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
JBT recruitment by commission for 700 posts in himachal pradesh

जेबीटी के 700 पदों पर प्रदेश सरकार अब नए सिरे से भर्ती करेगी। पूर्व में हुई भर्ती कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते सरकार ने अब 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद कमीशन के माध्यम से भरने का फैसला लिया है। शिक्षकों का युक्तिकरण पूरा होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


भर्ती होने से सरकारी स्कूलों से रिक्तियां दूर होंगी। बीते साल प्रदेश सरकार ने टेट मेरिट के आधार पर जेबीटी के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। सभी जिलों में काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने से पहले मामला प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट पहुंच गया। सरकार ने कोर्ट में कई बार परिणाम घोषित करने की मंजूरी देने की गुहार लगाई लेकिन कोर्ट ने सरकार के ही नियमों का हवाला देते हुए अभी तक रोक बरकरार रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

350 पद बैचवाइज और..

JBT recruitment by commission for 700 posts in himachal pradesh

कोर्ट ने नए नियम से भर्ती करने की सरकार को मंजूरी दी हुई है। उधर, सरकार ने अब नए सिरे से भर्ती करने का फैसला लिया है। नए नियम के तहत कुल 700 पदों में से 350 पद बैचवाइज और 350 पद कमीशन के माध्यम से भरे जाएंगे। इन दिनों जेबीटी के युक्तिकरण की प्रक्रिया चली हुई है।

इस प्रक्रिया के समाप्त होते ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक युक्तिकरण के बाद सैकड़ों सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजकर रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 700 नए पद भरने से भी रिक्तियां कम होंगी।

पहली अगस्त तक रिक्त पद भरने का टारगेट

JBT recruitment by commission for 700 posts in himachal pradesh

शिक्षा विभाग ने पहली अगस्त तक स्कूलों में रिक्त पदों को भरने का टारगेट रखा है। बीते दिनों शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने हाईकोर्ट के समक्ष जल्द से जल्द रिक्त पद भरने की बात कही है।

इसी कड़ी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय युक्ति करण और भर्ती प्रक्रिया में जुटा हुआ है। जेबीटी के बाद सीएंडवी और टीजीटी का भी युक्तिकरण किया जाना है। युक्तिकरण पूरा होते ही शेष रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed