फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jaundice alert in Himachal strict directions to officers

पीलिया पर पूरे प्रदेश में अलर्ट, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Jaundice alert in Himachal strict directions to officers

सर्दियों में जलस्रोतों में कम और स्थिर पानी होने के कारण इनके दूषित होने की आशंका से पीलिया फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने अलर्ट घोषित करते हुए तमाम संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस बारे में सतर्कता बरतें। सरकार की ओर से बाकायदा लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें उन्हें कम से कम पंद्रह मिनट तक पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। हिमाचल में हर साल पीलिया की चपेट में बड़ी संख्या में रोगी सामने आते हैं। इनमें से दर्र्जनों लोगों की तो मौत भी हो जाती है। इसकी वजह पीने का दूषित पानी ज्यादा रहता आया है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के  कई प्रमुख शहरों और कस्बों में सर्दियों में पीलिया महामारी का रूप ले लेती है।
विज्ञापन


हाल ही में पीलिया फैलने के लिए जिम्मेवार अधिकारियों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई भी की है। सत्ता में आते ही जयराम ठाकुर सरकार ने भी पंद्रह दिनों में टैकों की सफाई करने के निर्देश जारी किए, जिससे कि दूषित पानी से बीमारियां नहीं फैले। इन टैंकों और जलस्रोतों की ठीक से क्लोरीनेशन करने का भी मामला उठाया गया है। अब मोबाइल फोन पर भी स्वच्छ पानी पीने को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह दिन में दो पाजिटिव मामले

Jaundice alert in Himachal strict directions to officers
मुख्य सचिव विनीत चौधरी

सूबे में पिछले पंद्रह दिनों की बात करें तो पीलिया के दो पाजिटिव मामले सामने आए हैं। 23 लोग पीलिया की आशंका से अपने टेस्ट भी करवा चुके हैं। इनमें से 21 लोग स्वस्थ पाए गए हैं।

हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव विनीत चौधरी का कहना है कि सरकार सर्दियों में पीलिया फैलने की आशंका एकदम अलर्ट है। अफसरों को चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है। लोगों को एसएमएस कर उबला हुआ पानी पीने और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed