{"_id":"581cacd84f1c1b5465436228","slug":"japanese-pilot-killed-in-praglidor-crash-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक और पैराग्लाइडर क्रैश, जापानी पायलट की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एक और पैराग्लाइडर क्रैश, जापानी पायलट की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Updated Sat, 05 Nov 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिला के पद्धर में 2 दिन पहले पैराग्लाइडर क्रैश होने से रुस के पायलट की मौत होने के बाद शुक्रवार को उपमंडल बैजनाथ की बीड़ बिलिंग घाटी में एक पैराग्लाइडर क्रैश होने से जापान के पायलट की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिलिंग से फ्री फ्लायर के तौर पर सोलो उड़ान भरने वाले जापान के 37 वर्षीय पायलट का पैराग्लाइडर कुछ दूरी पर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जापान के पायलट ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी लेकिन कुछ ही दूरी पर असंतुलन खोने से पायलट नीचे खाई में गिर गया। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पायलट को बीड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।
विज्ञापन
पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल पायलट को पालमपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में पायलट के सिर के अंदरूनी भाग में गहरी चोट आई थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। एक के बाद एक हो रहे हादसों ने शौकिया तौर पर उड़ान भरने वाले पायलटों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।