फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   janmashtmi

शहर में कल होगी होगी जन्माष्टी की धूम

Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
janmashtmi
शिमला। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार विशेष संयोग लेकर आया है। कल शहर में जन्माष्टमी की धूम रहेगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि इस बार 11 अगस्त सुबह 9.07 बजे से लेकर 12 अगस्त की सुबह 11:17 बजे तक होगी। इस दौरान पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौराम ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

शहर के लोग 11 अगस्त को लोग व्रत रखकर इस पावन उत्सव को मनाएंगे। वहीं 12 अगस्त की सुबह सूर्य उदय के बाद यह व्रत पूरा होगा। उन्होंने बताया कि लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर दूध, दही, शक्कर, घी व शहद के पंचामृत से स्नान करवाने से लोगों को मनवांछित लाभ मिलेगा। इसके अलावा व्रत के दौरान भगवान श्री कृष्ण को नए वस्त्र, तुलसी की माला व सूखे मेवे का प्रसाद चढ़ाया जाना चाहिए। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस के चलते शहर के सबसे बड़े राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से नहीं मनाई जाएगी। इसलिए मंदिर के पुजारी ने लोगों से आह्वान किया है कि वह घरों में रहकर ही व्रत वह पूजा पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed