{"_id":"bc6d322d4c1bd4ec96d07844a9d5e32f","slug":"janmashtmi-festival-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में ऐसे मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में ऐसे मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Aug 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। सूद सभा 17 अगस्त को राम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाने जा रही है। सभा के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुठियाला ने बताया कि उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जन्माष्टमी के अवसर पर राम मंदिर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे श्रृंगार आरती होगी। नौ बजे से ग्यारह बजे तक दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा संकीर्तन और भजन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
11 से बारह बजे तक श्री कृष्णेश्वरी वंदना ट्रस्ट छोटा शिमला के सदस्य भजन कीर्तन करेंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुर जी की मंगल आरती होगी। एक से तीन बजे तक महिला मंडल भजन कीर्तन करेगा।
विज्ञापन
3 से 4 बजे तक डेरा बाबा रुद्रा नंद, 4 से 6 बजे तक आर्ट ऑफ लिविंग, शाम 6 से 7 बजे तक विश्व जागृति मिशन की ओर से भजन कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम सात से आठ बजे तक संध्या आरती होगी।
रात आठ बजे के बाद गाजियाबाद से आई मास्टर पकंज एंड पार्टी कीर्तन, भजन एवं रासलीला प्रस्तुत करेगी।