फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   janmanch in kullu civil supply minister kishan kapoor hits out at officers for negligence

जनमंच में मंत्री ने जमकर लगाई लताड़, सस्पेंड की दी चेतावनी

Mon, 04 Feb 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजीव कुमार, अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
संजीव कुमार, अमर उजाला, सैंज (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
janmanch in kullu civil supply minister kishan kapoor hits out at officers for negligence

सैंज में 14 पंचायतों के लोगों के लिए आयोजित जनमंच कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कई अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई है। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण, बिजली बोर्ड तथा आईपीएच विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की खूब क्लास लगाई।

विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मचारी को सस्पेंड करने की नौबत भी आई थी। समस्या लेकर आए राजेश कुमार ने बताया कि वह 24 जनवरी को वह अपनी 20 दिन की बीमार बेटी को अस्पताल लेकर आए थे और वहां तैनात स्टाफ ने उनकी पर्ची नहीं बनाई।
विज्ञापन


उन्होंने पर्ची बनाने के लिए बार-बार गुहार लगाई। लेकिन स्टाफ चाय की चुसकी लेता रहा। थक हार कर वह डॉक्टर के पास शिकायत करने गए तो वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। इस पर मंत्री किशन कपूर ने स्वास्थ्य विभाग को खूब फटकार लगाई। कहा कि इस तरह की कोताही बरतने पर सस्पेंड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

janmanch in kullu civil supply minister kishan kapoor hits out at officers for negligence

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनाई गई। घाटी के कई गांवों में बिजली की समस्या रहने तथा पीने के  पानी की शिकायत करने पर भी कई दिनों तक लोगों को परेशान रहना पड़ता है। जनमंच में झाबे राम ने शिकायत की कि एक साल से उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।

शिकायतकर्ता टेक राम ने कहा कि तलाड़ा से कुलागाड़ सड़क का निर्माण कार्य दो साल से बंद है। महंत लाल ने शिकायत की है कि फागला सड़क में ड्रेन न होने के कारण पानी खेतों में घुस गया है, जिससे उनकी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों की इन शिकायतों को सुन कर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed