फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   janjehli sdm office dispute ends after cm jairam assurance

सीएम जयराम के इस आश्वासन के बाद जंजैहली एसडीएम कार्यालय विवाद खत्म

Tue, 13 Mar 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/मंडी/जंजैहली/गोहर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/मंडी/जंजैहली/गोहर Updated Tue, 13 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
janjehli sdm office dispute ends after cm jairam assurance

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सिराज के जंजैहली में एक फरवरी से जारी एसडीएम कार्यालय का विवाद आखिरकार खत्म हो ही गया है। शिमला के ओकओवर में मुख्यमंत्री के साथ हुई सिराज संघर्ष समिति की बैठक में महीने में 12 दिन एसडीएम जंजैहली में बैठाने पर सहमति बन गई।

विज्ञापन


बाकी दिन एसडीएम थुनाग में सेवाएं देंगे। मामला हाईकोर्ट में होने के चलते यह व्यवस्था फैसला आने तक जारी रहेगी। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में एडवोकेट जरनल अशोक शर्मा ने कानूनी पहलुओं से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


वार्ता के बाद संघर्ष समिति ने जंजैहली में पिछले 22 दिन से जारी भूख हड़ताल मंगलवार को समाप्त करने का एलान कर दिया है। सीएम ने जंजैहली  में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने का भी आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सुलझा पूरा विवाद

janjehli sdm office dispute ends after cm jairam assurance

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते दिन सिराज के लंबाथाच में जनसभा के दौरान जंजैहली वासियों को वार्ता का निमंत्रण दिया था। सिराज संघर्ष समिति के सदस्य सोमवार को शिमला पहुंचे।

सुबह नौ से 12 बजे तक चली बैठक में सभी मसले सुलझा लिए गए। इससे पहले सरकार ने हाईकोर्ट के निर्णय के आधार पर जंजैहली में एसडीएम कार्यालय बंद कर थुनाग में खोलने की अधिसूचना जारी की थी।

इससे जंजहैली में जन आंदोलन शुरू हो गया। सरकार ने माह में चार दिन एसडीएम जंजहैली में बैठाने के निर्देश दिए, लेकिन जनता नहीं मानी। पहले भी समिति की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी, लेकिन वह विफल रही।

जल्द जारी होगी अधिसूचना: जयराम 

janjehli sdm office dispute ends after cm jairam assurance

शिमला वार्ता में सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी, अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी, कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर, भादर सिंह, पंडित शिवराम, वीरेंद्र कुमार और खेमराम शर्मा शामिल रहे।

समाप्त किया जाएगा सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने कहा कि सीएम ने उनकी सभी मांगों पर सहमति जताई है। समिति ने अब भूख हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वार्ता सफल रही है। जंजैहली में 12 दिन एसडीएम बैठाने की जल्द अधिसूचना जारी होगी। जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की ओर से दर्ज केस भी सरकार वापस लेगी। जंजैहली में एसडीएम 12 दिन बैठेगा और कोर्ट का जो भी फैसला होगा उस पर अमल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed