फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   janata curfew in himachal workers in cement factory doing work

जनता कर्फ्यू के दिन दो सीमेंट उद्योगों में काम करते रहे मजदूर

Sun, 22 Mar 2020 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/पांवटा साहिब/राजगढ़(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/पांवटा साहिब/राजगढ़(सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Mar 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
janata curfew in himachal workers in cement factory doing work
सांकेतिक तस्वीर

देश भर में जहां लोग रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे थे, वहीं बिलासपुर जिले के दो सीमेंट उद्योगों में ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले वर्कर ड्यूटी पर तैनात रहे। दोनों उद्योगों के प्रबंधन वर्ग ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी कि शनिवार शाम को 6 बजे से ही उद्योगों में काम बंद है। बावजूद इसके काम चलता रहा। कोरोना वायरस से बचने के लिए रविवार को देश भर की जनता खुद पर ही कर्फ्यू लगाकर घरों में बंद थी।

विज्ञापन


एसीसी और अल्ट्राटेक जैसी सीमेंट कंपनियों में ठेकेदार के वर्कर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक कामगारों के मोबाइल फोन तक बाहर रखवा दिए गए थे। सभी वर्कर सीसीटीवी की निगरानी में थे, ताकि कोई किसी तरह की वीडियो या फोटो वायरल न कर दे। जिला प्रशासन भी इस मामले में ढीला रहा। कहीं कोई जांच नहीं कि गई कि सरकार के आदेशों का पालन हो रहा है या बड़ी कंपनियां अपने रुतबे के आधार पर इन आदेशों को ठेंगा दिखा रही हैं।
विज्ञापन


सोचने वाली बात यह है कि वर्करों पर दबाव बनाकर जनता कर्फ्यू के दिन भी जब इतने बड़े उद्योगों में प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है तो प्रशासन किस आधार पर कोरोना से लड़ने के दावे कर रहा है। उधर, बरमाणा थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि एसीसी में शनिवार शाम 6 बजे से काम बंद है। कोई भी वर्कर काम पर नहीं है। प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह पालन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंदपुर की इकाई में भी जारी रहा काम
कोरोना वायरस को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम जयराम ठाकुर के जनता कर्फ्यू के अनुपालन कराने पर जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश को गोंदपुर की एक इकाई ने धता बता कर रविवार को भी कार्य जारी रखा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद रखने का आग्रह भी किया, लेकिन इकाई में मौजूद दर्जन से ज्यादा मजदूरों ने मालिक के आदेश नहीं होने पर काम को जारी रखा। पंचायत प्रधान अमरकोट राकेश मेहरालू समेत प्रतिनिधियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed