फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jammu will connected with himachal via chamba: cm virbhadra singh

जम्मू-कश्मीर से जुड़ेगा हिमाचल: वीरभद्र सिंह

Thu, 08 Oct 2015 11:59 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
jammu will connected with himachal via chamba: cm virbhadra singh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल को चंबा के रास्ते जम्मू-कश्मीर से जोड़ने का ठोस प्रबंध किया जाएगा। प्रदेश सरकार लंगेरा से पद्धरी तक सड़क को चौड़ा करने पर 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस सड़क के बनने से दोनों प्रदेशों के बीच पर्यटन और कारोबार के संबंध विकसित होंगे। पांगी तक पहुंचने के लिए भी सुविधाजनक सड़क का निर्माण हो सकेगा।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह वीरवार को किहार क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों तक सड़क संपर्क बहाल करना आवश्यक है। सरकार इस मार्ग को चौड़ा करने के मध्य में आने वाली सभी अड़चनों को जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन

'पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं दे रहा केंद्र'

jammu will connected with himachal via chamba: cm virbhadra singh

राज्य के विकास के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। बावजूद इसके हिमाचल सरकार अपने संसाधनों को विकसित करने में डटी है। प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दूरदर्शिता और नीतियों की वजह से हिमाचल पर्वतीय राज्यों में अग्रणी राज्य के तौर पर उभरा है। सरकार ने वर्ष 2018 तक उद्योगों के लिए विद्युत दरें न बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इससे कई उद्योग हिमाचल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, जिससे प्रदेश में चौबीस घंटे बिजली रहेगी। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार को चुनने का भी आह्वान किया। इस दौरान वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक आशा कुमारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed