{"_id":"6676dc84030760a8ae092eb1","slug":"jam-in-the-city-flyover-file-stuck-in-delhi-shimla-news-c-19-sml1001-369831-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में लग रहा जाम, दिल्ली में \nअटक गई फ्लाईओवर की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में लग रहा जाम, दिल्ली में अटक गई फ्लाईओवर की फाइल
विज्ञापन
रेलवे की आपत्ति के चलते विधानसभा फ्लाईओवर का निर्माण बंद, सरकार ने रेलवे से उठाया मामला
कार्टरोड पर बनना है 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर
जाम से मिलनी है राहत, बजट के बावजूद लटक गया प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए विधानसभा के पास बनने वाले फ्लाईओवर की फाइल अब दिल्ली में अटक गई है। फाइल भेजने के एक माह बाद भी इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उधर शिमला शहर में जाम से आम जनता परेशान है।
अब प्रदेश सरकार ने भी इस मामले पर रेलवे के अधिकारियों से बात की है। सचिव स्तर के अधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों से इस काम को मंजूरी देने को लेकर चर्चा की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि रेलवे के बताए अनुसार मौके पर काम किया जा रहा है। रेलवे ने जो पैसा मांगा था, वह भी जमा करवा दिया है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की मंजूरी दी जाए। यह भी तर्क दिया है कि यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किया जा रहा है। ऐसे में इसमें देरी न की जाए। हालांकि इसके बावजूद अभी तक इसकी मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का काम करवा रहे एचपीआरआईडीसी को उम्मीद है कि एक हफ्ते के भीतर दिल्ली से इस प्रोजेक्ट पर मंजूरी मिल सकती है।

कार्टरोड पर विधानसभा के पास रोजाना लंबा जाम लगता है। इससे शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए यहां स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनना है। यह फ्लाईओवर विक्ट्री टनल के पास पुल से विधानसभा अनाडेल सड़क को जोड़ेगा। इससे अनाडेल चौड़ा मैदान आने जाने वाले वाहनों के लिए कार्टरोड पर यातायात नहीं रोकना पड़ेगा। इस फ्लाईओवर के पिलर रेलवे की जमीन पर बनने हैं। रेलवे को चिंता है कि इस खुदाई के चलते कहीं हैरिटेज ट्रैक को नुकसान न हो। बीते साल बारिश के कारण भी इस क्षेत्र में भूस्खलन हो चुका है। हालांकि, रेलवे की चिंता के बाद मौके पर पहाड़ी को मजबूती देने के लिए रॉक वोल्टिंग भी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक काम शुरू करने की मंजूरी नहीं मिली है।