फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jam in taka roadjam in taka road

Shimla News: पुलिस गायब, बिना परमिट टका बैंच तक दौड़ रहीं टैक्सियां

Sun, 01 Jun 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
jam in taka roadjam in taka road
ड्रीमलैंड होटल के पास सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग, स्कूली बच्चे झेल रहे परेशानी, लग रहा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के जाखू क्षेत्र में ड्रीमलैंड से होते हुए निजी गाड़ियां और टैक्सियां अब रिज स्थित टका बैंच तक पहुंच रही हैं। रोजाना दर्जनों गाड़ियां बिना परमिट के ही इस प्रतिबंधित सड़क पर दौड़ रही हैं। इससे आम लोगों खासकर स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पुलिस तैनात न होने के कारण अब टका बैंच से लेकर केंद्रीय विद्यालय सड़क तक दिनभर दर्जनों टैक्सियां और निजी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे लोगों को पैदल आवाजाही में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार यहां हाईकोर्ट की भी गाड़ियां जाम में फंस चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। पहले यहां पुलिस जवान की तैनाती होती थी, लेकिन पिछले कई महीने से पुलिस गायब है। इसका फायदा उठाकर बिना परमिट वाली गाड़ियां भी अब इस सड़क पर दौड़ रही हैं। ड्रीमलैंड होटल के समीप सड़क पर अवैध पार्किंग बन गई है। सुबह-शाम यहां वाहनों का इतना ज्यादा जमावड़ा लग रहा है कि स्कूली बच्चों को पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से यहां बिना परमिट के पहुंच रही गाड़ियों खासकर टैक्सियों के चालान काटने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed