फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   jal shakti vibhag Division office Nadaun denotify by himachal government

डिनोटिफाई संस्थान: सीएम के गृह क्षेत्र में जलशक्ति विभाग का डिवीजन बंद, अब फिर 28 किमी की दौड़

Wed, 15 Feb 2023 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

नादौन का जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद किए जाने से लोगों को अपने कार्य के लिए फिर से हमीरपुर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
jal shakti vibhag Division office Nadaun denotify by himachal government
नादौन जलशक्ति विभाग के दफ्तर पर लगा अधिशासी अभियंता का बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

सूबे में पूर्व सरकार की ओर से खोले गए सरकारी कार्यालय बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद कर दिया गया है। अब यहां के सैकड़ों लोग घरद्वार पर मिलने वाली सुविधाओं से महरूम हो गए हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय अंतिम 6 माह में खोले गए जिन विभिन्न कार्यालयों को बंद किया है, उनमें विधानसभा क्षेत्र नादौन का जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय भी शामिल है। अब लोगों को अपने कार्य के लिए फिर से हमीरपुर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नादौन से हमीरपुर की दूरी करीब 28 किलोमीटर है। पहले यहां विभाग के अधिकारी बैठ रहे थे। जलशक्ति विभाग के नादौन डिवीजन के अंतर्गत करीब 11,902 पेयजल कनेक्शन हैं। नादौन में जलशक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा जून 2022 में हुई थी। उसी वर्ष अगस्त में यहां अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इससे लोगों को पेयजल समस्याओं के समाधान के साथ नई स्कीमों और मरम्मत कार्य के टेंडर की सुविधाएं घरद्वार पर मिलनी शुरू हुई थीं। कार्यालय डिनोटिफाई होने से ये सारी सुविधाएं बंद हो गई हैं। 
विज्ञापन


अगस्त 2022 को नादौन में खुले जलशक्ति डिवीजन में इंजीनियर राजीव सहगल को यहां अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया था, लेकिन कुछ माह बाद उनका तबादला हो गया। इसके बाद ई. अरविंद वर्मा को यहां अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया। इनके अलावा एक मुख्य प्रारूपकार (एचडीएम), एक कनिष्ठ प्रारूपकार (जेडीएम), अधीक्षक और लिपिक की नियुक्ति की गई थी। जबकि, जलशक्ति विभाग के बड़सर डिवीजन से सरकारी वाहन उपलब्ध करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में इन सभी अधिकारियों को कहीं ओर शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा फील्ड स्टाफ के जिन 50 से अधिक कर्मचारियों को नादौन स्थित जलशक्ति विभाग के डिवीजन में लगाया गया था, उन्हें अभी तक वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। विभाग के उपमंडल नादौन के तहत कुल 21 पेयजल और 13 सिंचाई योजनाएं हैं। जबकि, विधानसभा क्षेत्र में 58 पंचायतें हैं। वर्तमान समय में नादौन विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग में एक सहायक अभियंता, चार कनिष्ठ अभियंता, धनेटा उपमंडल में एक सहायक अभियंता और तीन कनिष्ठ अभियंता हैं। इसी तरह गलोड़ में एक सहायक अभियंता और तीन कनिष्ठ अभियंता सेवाएं दे रहे हैं। 

मुख्यमंत्री के गृह विस क्षेत्र में फैला था डायरिया
मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत कुनाह खड्ड में स्थापित तीन पेयजल योजनाओं का पानी दूषित पाया गया था। इसी माह क्षेत्र के 57 गांवों के 1,009 लोग डायरिया की चपेट में आए थे। आधा दर्जन लोग गंभीर बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती थे। पानी के सैंपल लैब में फेल पाए गए और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी डायरिया प्रभावित पेयजल स्कीमों का दौरा कर यहां पर एक करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए शॉर्ट टेंडर लगाने की घोषणा की थी। अभी तक योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। 

कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के इस निर्णय से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। लोगों की सुविधा के लिए खोले गए कार्यालय जनहित में शीघ्र बहाल किए जाने चाहिए। -आशु मंडयाल, समाजसेवी

जनता की मुश्किलों को समझते हुए सरकार ने उपमंडल स्तर पर जल शक्ति विभाग के डिवीजन को खोला था। नई सरकार की ओर से इसे डिनोटिफाई करना गलत फैसला है। जनहित में इस कार्यालय को शीघ्र बहाल किया जाए। -विशाल कुमार, ग्रामीण

पहले टेंडर संबंधी प्रक्रिया डिवीजन में ही पूरी की जा सकती थी। अब 28 किलोमीटर दूर हमीरपुर जिला मुख्यालय जाकर टेंडर समेत अन्य कार्य करवाने पड़ रहे हैं। इससे नादौन के लोगों का समय और धन बर्बाद हो रहा है। -जितेंद्र कुमार, ग्रामीण


पूर्व की भाजपा सरकार ने लोगों की दिक्कतों को समझते हुए नादौन में जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय खोला था। एक्सईएन समेत विभाग में आधा दर्जन पदों को भी भरा गया था। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने लोगों की सुविधाओं को छीनने का काम किया। -पवन शर्मा, ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed