{"_id":"6a8f4305413d8141cb0634a3","slug":"in-sujanpur-vehicles-will-now-be-parked-only-at-designated-spots-not-on-the-roads-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-206187-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में अब सड़कों पर नहीं तय जगह पर ही खड़े होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में अब सड़कों पर नहीं तय जगह पर ही खड़े होंगे वाहन
Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार सुजानपुर में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। मुख्य बाजार सुजानपुर में बढ़ती यातायात समस्या और बेतरतीब पार्किंग से निपटने के लिए नगर परिषद ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के खाली स्थानों को शुल्क आधारित पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत मुख्य टैक्सी स्टैंड में अधिकतम 20 टैक्सियां और ट्राला स्टैंड में दो ट्राले व एक अन्य भारी वाहन खड़ा करने की अनुमति होगी। इससे सड़क किनारे वाहनों की भीड़ कम करने का प्रयास किया जाएगा।
नगर परिषद अपनी खाली जमीन और मैदानों को भी शुल्क आधारित पार्किंग के रूप में विकसित करेगी। टैक्सी स्टैंड से सिविल अस्पताल तक पेवर टाइल से पक्के किए गए स्थान के खाली हिस्से को भी पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने की योजना है।
विज्ञापन
इससे लोगों को निर्धारित पार्किंग सुविधा मिलने के साथ नगर परिषद की आय भी बढ़ेगी।

मुख्य बाजार सुजानपुर में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहन। संवाद- फोटो : 1