फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jal Shakti Minister Mahender Thakur gave 31 lakh rupee in himachal covid fund

महेंद्र सिंह ने कोविड फंड में भाजपा मंडल की तरफ से दिए 31 लाख

Wed, 06 May 2020 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister Mahender Thakur gave 31 lakh rupee in himachal covid fund
- फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को शिमला में धर्मपुर भाजपा मंडल की ओर से 31,02,100 रुपये के चेक भेंट किए। प्रदेश मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने भी विभिन्न दुग्ध सहकारी समितियों की ओर से इस फंड में मुख्यमंत्री को 18,70,883 रुपये के चेक प्रदान किए।

विज्ञापन


इनमें से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट धगवार कांगड़ा ने 98,600 रुपये, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट चक्कर मंडी ने 5,91,602 रुपये, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट दत्त नगर, रामपुर ने 8,23,729 रुपये, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट नालागढ़ और नाहन ने 1,20,301 रुपये का अंशदान शामिल है।
विज्ञापन


निहाल चंद शर्मा ने अपने मानदेय से 35,000 रुपये, हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन के रूप में 89,651 रुपये, शंभू सैनी ने 51,000 रुपये और महिला मंडल कैहड़ राजगढ़, मंडी ने इस फंड के लिए 61,000 रुपये का अशंदान किया है। इस अवसर पर मिल्कफेड के  प्रबंध निदेशक भूपेंद्र अत्री भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड फंड में दिए सवा करोड़ रुपये

झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बुधवार को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के लिए 1,16,59,268 रुपये के चेक भेंट किए। इनमें एक करोड़ रुपये का योगदान बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की ओर से किया गया है, जबकि विधायक जीत राम कटवाल ने मार्च महीने के अपने पूरे वेतन के 2.10 लाख रुपये प्रदान किए हैं।

इसके अतिरिक्त मंदिर न्यास श्रीनयना देवी ने 2.5 करोड़ रुपये का ऑनलाइन अंशदान और मंदिर न्यास श्री लक्ष्मी नारायण तथा मंदिर न्यास महर्षि मारकंडेय ने भी इस फंड में 25 लाख रुपये का अंशदान किया है। इनमें प्यारू राम सांख्यान तथा रमेश चंद धीमान ने 51-51 हजार रुपये और कर्नल आरएल शर्मा ने  50 हजार रुपये का अंशदान दिया है।

हिमाचल प्रदेश नई पेंशन स्कीम के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव भारत शर्मा, कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने संघ के कर्मचारियों ने इस फंड के लिए 23,53,396 रुपये का अंशदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed