फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jal Shakti Department: Thousands of water sources will be recharged with MNREGA fund in Himachal

जल शक्ति विभाग: हिमाचल में मनरेगा फंड से रिचार्ज होंगे हजारों जल स्रोत

Sat, 14 May 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 May 2022 11:22 PM IST
सार

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल सोर्स की जिओ टैगिंग का काम शुरू कर दिया है। इससे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पानी के छोटे-बड़े प्राकृतिक सोर्स की सही संख्या का पता लगाया जा सकेगा। यह कार्य प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्रत्येक जिले में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Jal Shakti Department: Thousands of water sources will be recharged with MNREGA fund in Himachal
हिमाचल जलशक्ति विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा फंड से ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों जल स्रोत रिचार्ज होंगे। राज्य का जल शक्ति विभाग के अधिकारी पंचायतों को तकनीकी मदद देंगे। वर्तमान में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-बड़ी बावड़ियों का जीर्णोद्धार भी किया जाना है। इन पानी के सोर्स से पंचायत क्षेत्रों में ग्रामीणों की पेयजल समस्या भी होगी। साथ ही पशुओं और सिंचाई में भी यह पानी जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जाना है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल सोर्स की जिओ टैगिंग का काम शुरू कर दिया है। इससे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पानी के छोटे-बड़े प्राकृतिक सोर्स की सही संख्या का पता लगाया जा सकेगा। यह कार्य प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्रत्येक जिले में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


काम पूरा होते ही पंचायतों में पानी के सोर्स का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताते हैं कि गांवों में जल सोर्स के जीर्णोद्धार का काम करवाने के लिए पंचायतों के शेल्फ डाली जाएंगी। मनरेगा के तहत गांवों के लोगों को भागीदार बनाया जाएगा। केंद्र सरकार इस मद के लिए वित्तीय मदद करेगी। जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ संजीव कौल कहते हैं कि पंचायतों को उनका विभाग में सिर्फ तकनीकी मदद करेगा। अभी संबंधित विभाग पंचायतों के जल सोर्स की जिओ टैगिंग करा रहा है। इसके बाद यह काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed