फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jal Shakti Abhiyan will started in four blocks and urban bodies of Himachal

हिमाचल के चार ब्लॉक और पांच शहरी निकायों में चलेगा जल शक्ति अभियान

Sun, 14 Jul 2019 11:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Jul 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Abhiyan  will started in four blocks and urban bodies of Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत पहले चरण में सूबे के चार ब्लॉकों और चार शहरी निकायों में जल संरक्षण पर काम होगा। चार ब्लॉकों में कांगड़ा जिला के इंदौरा, सिरमौर के नाहन, सोलन के नालागढ़ और ऊना ब्लॉक शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर परिषद नाहन, ऊना, नालागढ़, कांगड़ा और सोलन का शहरी क्षेत्र भी शामिल किया गया है। इन चार ब्लॉकों और शहरों में जल शक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने जल शक्ति अभियान के पहले चरण में देश के 256 जिलों के 1592 ब्लॉक और 756 शहरी निकायों को चयनित किया गया है। जिसमें हिमाचल के चार ब्लॉक व 5 शहरी निकाय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव व वार्ड स्तर पर होगी नुक्कड़ सभाएं 

चयनित ब्लॉक व शहरों के गांव-गांव व शहर के हर चौराहे पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों, स्वयं सहायता समूहों, पेंशनरों, कालेज के छात्रों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। 

लोगों को जागरूक करने का शेड्यूल
15 जुलाई तक स्कूल व इको क्लब दिवस मनाया जाएगा। जिसमें स्कूलों के छात्रों को जल के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 को चयनित ब्लॉकों व शहरों के कालेज परिसर दिवस, 29 को नेहरू, युवा केंद्र, एनएसएस व एनसीसी दिवस, तीन अगस्त को रक्षा कर्मी दिवस, पांच को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस, 17 एक्स सर्विसमैन और पेंशनर दिवस, 24 पीआरएल औरा सरपंच दिवस, 31 को स्वयं सहायता समूह दिवस और तीन सितंबर को कृषि विज्ञान केंद्र दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed