फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

हिमाचल प्रदेश: जयराम ठाकुर होंगे मुख्यमंत्री, 27 को शपथ ग्रहण समारोह

Mon, 25 Dec 2017 09:57 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Mon, 25 Dec 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री जिला मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक जयराम ठाकुर होंगे। संसदीय बोर्ड के भेजे दो पर्यवेक्षकों निर्मला सीतारमन और नरेंद्र तोमर की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में जयराम को विधायक दल के नेता के तौर पर चुन लिया गया है।

विज्ञापन


केंद्र से तय हुए नाम के प्रस्तावक दोनों पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल और शांता कुमार बने। ठाकुर प्रदेश के 13 वीं विधानसभा के मुख्यमंत्री होंगे, जबकि छठवां मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत पांचों सांसद बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच दिन से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की जगह केंद्र ने पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को तरजीह दी। धूमल की हार के बाद क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जयराम ठाकुर पहली पसंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा के करीबी हैं जयराम

Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

संसदीय बोर्ड ने उन्हीं के नाम पर नब्ज टटोलने को पर्यवेक्षक शिमला भेजे थे। ठाकुर की ताजपोशी मंडी संसदीय सीट से भाजपा को दिलाई भारी जीत का तोहफा भी है। उनके विधायक दल का नेता प्रदेश की सियासत में नए युग की शुरूआत हो गई है।

पार्टी आलाकमान में देर शाम तक मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन हुआ। धूमल के रेस में नहीं होने से जयराम का मुकाबला जेपी नड्डा से माना जाता रहा। संघ ने केवल चुने हुए विधायकों से नेता सदन चुनने की सलाह दी थी।

नागपुर से जयराम को मिला समर्थन और नड्डा को केंद्र से भेजने पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपनी सहमति नहीं दी, जिसके बाद केवल ठाकुर ही विकल्प बचे। ठाकुर खुद भी नड्डा के करीबी रहे हैं। 

धूमल ने रखा पहला प्रस्ताव

Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देर शाम जयराम के नाम पर मुहर लगाने के बाद दोनों पर्यवेक्षकों, जेपी नड्डा, और प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय को शिमला जाकर विधायक दल की बैठक बुलाने के आदेश दिए। रविवार 11 बजे पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी शिमला पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी उनके साथ आए।

इसके बाद एक निजी होटल में पर्यवेक्षकों की कोर कमेटी के साथ बैठक हुई। कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, नड्डा, चारों सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयराम, सुरेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में केंद्र से तय जयराम के नाम पर आम सहमति बनाई गई। एकजुटता का संदेश देने के लिए धूमल को जयराम का प्रस्तावक बनने को कहा गया।

निजी होटल से निकलकर पर्यवेक्षक और कोर कमेटी सदस्य होटल पीटरहॉफ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष सत्ती की अध्यक्षता में 44 विधायकों की बैठक हुई। धूमल ने जयराम के नाम का पहला प्रस्ताव रखा जबकि शांता दूसरे प्रस्तावक रहे। इसके बाद मेज थपथपा कर जयराम के नाम पर मुहर लगी।

शांता-धूमल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

नेता सदन का नाम तय होने के बाद पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर ने जयराम को प्रदेश अध्यक्ष सत्ती की जगह आकर बैठने का निमंत्रण दिया। जयराम के लिए यह पल भावुकता वाले थे।

उन्हें बधाई देने वालों में सबसे पहले धूमल फिर शांता कुमार, नड्डा, सत्ती और चारों सांसद और पर्यवेक्षकों के अलावा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय रहे। ठाकुर ने शांता और धूमल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

केंद्र का आभार, प्रदेश हित में करूंगा काम
नेता सदन चुने जाने के बाद जयराम ने विधायक दल को दिए पहले संबोधन में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वे यह अवसर देने के लिए आभारी हैं।

बतौर विधायक दल के नेता के तौर प्रदेश हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटाकर भाजपा को मिले भारी जनादेश के लिए जनता का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार प्रदेश में विकास को नई दिशा देगी।

राजभवन गए, 27 को होगा शपथ ग्रहण

Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षकों के साथ नेता सदन और सभी सांसद राजभवन गए। राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर जयराम ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भाजपा ने 27 को शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपना कार्यक्रम भी राजभवन को दिया। मंत्रिमंडल का आकार अभी तय नहीं किया है।

जयराम ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल तय हो जाएगा। शिमला के रिज मैदान में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे।

जयराम बोले, प्राथमिकताएं ही रहेंगी प्राथमिकता

Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जयराम ने पार्टी को मिली इस अभूतपूर्व जीत पर जनता का धन्यवाद किया।
कहा कि जनता के साथ साथ जिस तरह केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के नेताओं व विधायकों ने उन्हें अपना विश्वास व समर्थन दिया है उसके लिए वह उनके आभारी हैं।

जयराम ने कहा कि जनता की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि यह सरकार सिर्फ पांच साल के लिए नहीं बल्कि बार-बार सत्तासीन होने के लिए कई साल रहने वाली सरकार साबित होगी।

भाजपा ने युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंप रचा नया इतिहास

Jairam Thakur to become Himachal Pradesh chief minister

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में नई युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपकर नया इतिहास रचा है। हिमाचल में अब तक चार लोकसभा क्षेत्रों में से तीन लोकसभा क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला से मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल बाद मंडी संसदीय क्षेत्र को मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है।

शांता ने कहा कि नई पीढ़ी के प्रतिनिधि और हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को वह बधाई देते हैं। भाजपा से हिमाचल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखते हुए इतना बड़ा जनादेश दिया है, इसे देख भाजपा, जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नेतृत्व में जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

शांता ने कहा कि उन्हें आशा है कि जयराम ठाकुर प्रदेश की लोगों की भावनाओं और आशाओं की कभी अनदेखी नहीं कर सकते हैं। वह एक योग्य राजनीतिज्ञ हैं। अब प्रदेश की विकास में वह कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार का हाथ भी उन पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed