फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur statement over Protection of religion and culture shimla

धर्म-संस्कृति का संरक्षण सबकी जिम्मेदारी : जयराम ठाकुर

Sat, 16 Jun 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Updated Sat, 16 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
jairam thakur statement over Protection of religion and culture shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्म और संस्कृति का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बेटियों की घरों और परिवारों में ही नहीं, बल्कि बेहतर समाज की परिकल्पना को साकार बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन


आज बेटियां समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। शुक्रवार को सीएम ने श्रीराम कृष्ण आश्रम एवं अन्नपूर्णा मां लदरूही मंदिर जोगिंद्रनगर में महंत गोविंद दास वैष्णव की पुण्य तिथि पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया।

विज्ञापन

धर्म के प्रति कम हो रही जनता की आस्था चिंता का विषय

jairam thakur statement over Protection of religion and culture shimla

 कहा कि धर्म के प्रति कम हो रही जनता की आस्था चिंता का विषय है। आध्यात्मिक गुरुओं को धर्म और मूल्यों के प्रचार-प्रसार को नि:स्वार्थ भाव से आगे आना चाहिए। प्रौद्योगिकी के इस युग में हम अपनी परंपराओं और संस्कृति को कहीं न कहीं पीछे छोड़ रहे हैं।

अपने जीवन को भौतिकतावाद के चंगुल में धकेल रहे हैं। अपने धर्म और संस्कृति को बचाना तथा इसे आगे बढ़ाना हम सब की की जिम्मेदारी है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक ले जाने की अपील की।

सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक प्रकाश राणा और महामंडलेश्वर रामानंद हंस देवाचार्य ने भी विचार रखे। बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, रामसरण महाराज, राममहोनदास, जिला महामंत्री पंकज जम्वाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed